JharkhandKoderma

कोडरमा : वज्रपात की चपेट में आने से किसान की मौत, महिला घायल

Koderma : शुक्रवार को मरकच्चो थाना अंतर्गत मुरकमनाई टांड़ में एक व्यक्ति की वज्रपात से मौत हो गयी. उक्त गांव के भूटारी सिंह (उम्र 28 साल पिता स्वर्गीय शक्ति सिंह) शाम 4 बजे खेत से काम कर के लौट रहे थे, इसी दौरान सड़क पर चलते समय उन पर वज्रपात हो गया, जिससे भूटारी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई.

इधर मरकच्चो थाना के बिगहा गांव में उसी समय हुए वज्रपात से सुखदेव राणा की पत्नी रेखा देवी (40) गम्भीर रूप से घायल हो गयी. घटना में तीन पशुओं की मौत हो गयी. घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

इसे भी पढे़ं:मनरेगा मजदूरों की बढ़ेगी मजदूरी, प्रस्ताव हो रहा तैयार

Related Articles

Back to top button