
Ranchi: झारखंड में फिर से कोरोना महामारी ने फिर तेजी से पांव पसारना शुरु कर दिया है. राज्य में अब कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 125 हो गई है. वहीं राजधानी रांची की बात करें तो स्थिति बिगड़ने लगी है. रांची में एक्टिव मरीजों की संख्या 81 पहुंच गई है. इसके बावजूद लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं और न ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं. जिससे कि इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ गई है. अगर यही रफ्तार रही तो हॉस्पिटलों में पहले की तरह ही कोरोना मरीजों की भीड़ बढ़ जाएगी. हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने हॉस्पिटलों को तैयार रहने का निर्देश दिया है. जिससे कि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके.
किस जिले में कितने मरीज
रांची 81
बोकारो 5
चतरा 1
देवघर 12
दुमका 1
इस्ट सिंहभूम 17
गढ़वा 1
जामताड़ा 1
कोडरमा 3
लातेहार 2
लोहरदगा 1




