ChatraJharkhand

चतरा : अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा ट्रैक्टर, एक की हालत गंभीर

Chatra : जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र के पितीज कलाली चौक पर सोमवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर बेकाबू हो गया और सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसा. इस घटना में दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी, वहीं इसके चपेट में आने के दुकानदार लक्ष्मण प्रसाद केसरी का पुत्र डब्लू केशरी गंभीर रूप से घायल हो गया. अचानक से घटी इस घटना से आप पास के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई. बाद में स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर को बाहर निकाला गया और ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल डब्लू को ट्रेक्टर के नीचे से निकालकर उपचार के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया.

यहां से डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही इटखोरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है.

इसे भी पढ़ें:ईडी की टीम प्रेम प्रकाश से कर रही पूछताछ

Related Articles

Back to top button