JamshedpurJharkhand

Jamshedpur: मुसाबनी के पारूलिया में पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने क‍िया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

Jamshedpur : मुसाबनी प्रखंड के पारूलिया ग्राम में अधिक कंज्यूमर होने के कारण 100 केवी का ट्रांसफार्मर बार- बार खराब हो रहा था. इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा मुसाबनी भाजपा मंडल अध्यक्ष तुषार कांत पातर को दी गई. मंडल अध्यक्ष ने इसकी जानकारी घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू को दी. लक्ष्मण टुडू ने समस्या को संज्ञान में लेते हुए बिजली विभाग के जीएम से बात कर ग्रामीणों को 200 केवी का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया.

इसका उद्घाटन सोमवार को पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने ग्रामीणों संग किया. 200 केवी का नया ट्रांसफार्मर मिलने से ग्रामीणों में काफी खुशी एवं उत्साह देखने मिला. इस दौरान समरनाथ मुखर्जी, सुरेश माहली, विष्णु रजक, सूरज लामा, राहुल नामाता, आकाश गिरी, फोटिक गिरी, दिवाकर गिरी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- SARAIKELA : मधुश्री महतो बनी सरायकेला जिला परिषद उपाध्यक्ष, एक मत के अंतर से स्नेहारानी हारी

Related Articles

Back to top button