BiharCrime News

बिहार : कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर लिये 52 हजार रुपये

Bhagalpur : भागलपुर जिले में महिला से दुष्कर्म का  मामला सोमवार को सामने आया है. घटना इशाकचक थाना क्षेत्र की है. यहां एक पैथोलॉजी सेंटर में महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर उसके साथ रेप किया गया. महिला ब्लड टेस्ट कराने के लिए पैथोलॉजी सेंटर गयी थी.

पीड़ित महिला ने पैथोलॉजी संचालक के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है. इशाकचक के बरहपुरा निवासी महिला ब्लड टेस्ट कराने के लिए नेत्रहीन स्कूल के पास स्थित पैथोलॉजी सेंटर गई थी. इस दौरान पैथोलॉजी संचालक जांबाज उल्ला अंसारी ने कोल्ड ड्रिंक में नशे की दवा मिलाकर महिला को पिला दिया गया, इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान आरोपी ने महिला की अश्लील फोटो खींच ली और फोटो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा.

आरोपी ने पहली बार साल 2019 में महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया था, उसके बाद से महिला का अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार रेप किया. आरोपी की इस करतूत से परेशान हो चुकी महिला थक हारकर थाने पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई.

महिला का कहना है कि आरोपी पैथोलॉजी संचालक उससे 52 हजार रुपए भी ले चुका है. महिला के मुताबिक आरोपी की पत्नी समेत उसके परिवार के लोगों को भी इस बात की जानकारी है.

 

इसे भी पढ़ें : रांची में आज भी बंद रही मेन रोड सहित कई इलाकों की दुकानें, चौकस रहा पुलिस प्रशासन

Related Articles

Back to top button