ChaibasaCrime NewsJharkhand

Chakradharpur : गोईलकेरा में बालू कारोबार‍ियों पर कार्रवाई, दो मामले दर्ज

Chakradharpur : गोइलकेरा में बालू के अवैध कारोबार की खबर के बाद पोड़ाहाट एसडीओ ललन कुमार के नेतृत्‍व में छापामारी के बाद दो मामला गोइलकेरा थाना में दर्ज किया गया. अवैध बालू लदे हाईवा व ट्रैक्टर मालिक सहित अवैध रूप से बालू स्टॉक के जाने के मामले में मैसेज क्रिएटिव इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर मोहम्मद फिरोज और राजा खान के ख‍िलाफ मामला दर्ज किया गया. पश्चिमी सिंहभूम जिला खनन विभाग के निरीक्षक की लिखित शिकायत पर गोइलकेरा पुलिस ने अलग-अलग मामला दर्ज किया.

गोइलकेरा थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि हाईवा मालिक पर फर्जी चालान लेकर अवैध बालू कारोबार करने का भी मामला सामने आया. खान निरीक्षक ने लिखित शिकायत में बताया कि कोयल नदी से बालू का उत्खनन और परिवहन का भंडारण किया गया है.

ये भी पढ़ें- SIDGORA MURDER UPDATE : मनप्रीत स‍िंंह की हत्या में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के अंगरक्षक रहे कलिका सिंह के बेटे का भी आया नाम, जाने क्या है पूरा मामला

Related Articles

Back to top button