JharkhandSahibganj

Ganga Dussehra 2022: साहिबगंज में भव्य गंगा महाआरती का आयोजन कल

Sahibganj: सनातन संस्कृति में गंगा नदी को बेहद पवित्र माना गया है. किसी भी शुभ व मांगलिक कार्य में गंगा जल का प्रयोग किया जाता है. इसलिए गंगा दशहरा का पावन पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाता है. इस बार गंगा दशहरा 9 जून 2022, गुरुवार को मनाया जाएगा. मान्यता है कि ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मां गंगा हस्त नक्षत्र में पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं. साहिबगंज में गंगा दशहरा के मौके पर बनारस की तर्ज पर बिजली घाट पर गुरुवार की शाम गंगा महाआरती का आयोजन किया गया है. इसके लिए बनारस से 60 सदस्य टीम साहिबगंज पहुंच चुकी है. टीम में 11 पुरोहित, 11 शंख वादक, 21 डमरु वादक, 11 कन्याएं व अन्य लोग शामिल हैं.

बिजली घाट को दुल्हन की तरह सजाने संवारने की तैयारी पूरी कर ली गई है. पूरे इलाके को फूल और विद्युत लाइट से सजाया गया है. बिजली घाट से ग्रीन होटल मोड़ तक तथा बिजली घाट से संत जेवियर स्कूल के मोड तक सड़क के दोनों ओर विद्युत लाइट लगाए गए हैं. कार्यक्रम की जानकारी के लिए शहर में माइकिंग भी करवाई गई है. कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार की सुबह गरम घाट से होगी.

इसे भी पढ़ें:बिहार : IGIMS में 54 पदों पर निकली वैकेंसी, 29 जून तक कर सकते हैं आवेदन

यहां पांच पुरोहितों के द्वारा गंगा आरती कराने के बाद पूजा अर्चना की जाएगी. इस दौरान सवा क्विंटल लड्डू, सवा क्विंटल दूध, 1100 नारियल तथा अन्य फल- फूल मां गंगा को समर्पित की जाएगी.

गंगा महाआरती को लेकर बनारस से पहुंची टीम की अगुवाई कर रहे कुणाल ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन सिंह वाहिनी ट्रांसपोर्ट के मालिक राजेश यादव उर्फ दाहू यादव की ओर से किया जा रहा है. उनकी ओर से पिछले चार-पांच वर्षों से प्रत्येक वर्ष गंगा दशहरा के मौके पर गंगा महाआरती का आयोजन किया जाता रहा है.

इसे भी पढ़ें:147 एकड़ जमीन बंगाल पावर डेवलपमेंट को कोल ब्लॉक के लिए आवंटित

आयोजक के अनुसार कई राजनीतिक दलों के नेता, शहर के गणमान्य लोग एवं समाजसेवी समेत बड़ी संख्या में शहरवासी गंगा महाआरती में शामिल होंगे.

वहीं बीते दिनों संपन्न हुए पंचायत चुनाव में जिला परिषद प्रत्याशी सह उसके छोटे भाई सुनील यादव को चुनाव में सहयोग करने वाली विभिन्न पंचायत की टीमों को गंगा महाआरती कार्यक्रम के ठीक बाद कार्यक्रम के माध्यम से सम्मानित भी किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:आभूषण व्यापारी के अंतिम संस्कार में पहुंचे मंत्री बन्ना गुप्ता, डीजीपी को अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का दिया निर्देश

Related Articles

Back to top button