BiharNEWS

सिवान में 200 साल पुरानी भगवान विष्णु की अष्टधातु की मूर्ति मिली

Siwan: जिले के नौतन प्रखंड में हथौजी गांव में गुरुवार की सुबह खेत की जोताई के दौरान भगवान विष्णु की अष्टधातु की मूर्ति मिली है। मूर्ति को देखने के लिए कई गांव के लोग इकट्ठा होने लगे देखते ही देखते पूजा करने के लिए लोगों की भीड़ लग गई. लोग यहां एक भव्य मंदिर बनाने की मांग कर रहे हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि मूर्ति दो साल पुरानी होगी.

गांव के ही मनीष कुमार तिवारी ने बताया कि खेत की जोताई के दौरान तभी ट्रैक्टर का फाड़ लगने से जमीन में दबी भगवान विष्णु की मूर्ति निकल आई. यह मूर्ति पत्थर की बनी हुई है. मूर्ति मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों का मानना है कि भगवान विष्णु उनके गांव की भलाई के लिए प्रकट हुए है. गांव की कई महिलाओं ने भगवान के आने की खुशी में हरि-कीर्तन शुरू कर दिया है.

इसे भी पढ़ें: Big News: नवादा में खनन टीम व पुलिसकर्मियों पर बालू माफियाओं ने किया हमला, 3 घायल, सरकारी गाड़ी को भी तोड़ा

 

Related Articles

Back to top button