BiharBihar UpdatesLead NewsNationalNEWS

ललन सिंह से कोई नाराजगी नहीं, पार्टी का कार्यकर्ता हूं और रहूंगा: आरसीपी सिंह

Patna:  केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान सीएम नीतीश कुमार का आभार प्रकट किया. कहा कि 25 वर्ष से साथ काम कर रहे हैं. कल का उनका निर्णय सोच समझकर पार्टी के हित में लिया गया है. उन्होंने कहा कि एक बात स्पष्ट करना चाहता हूं, मैं संगठन में काम करने वाला आदमी हूं. मैंने जेडीयू को बूथ तक पहुंचाया. मैंने जो निर्णय लिया वो पार्टी के हित में था. मेरा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचा. अब संगठन में काम करूंगा. प्रदेश अध्यक्ष से आग्रह है की प्रकोष्ठ को बढ़ाया जाए. संगठन में काम करूंगा. आरसीपी सिंह ने कहा कि  बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है. ललन सिंह लोकसभा में पार्टी के नेता हैं. हम राज्यसभा के नेता हैं. दोनों में काहे की नाराजगी रहेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे नेता हैं. जेडीयू में कोई धड़ा नहीं है. एक नेता हैं. मैं संगठन में साधारण कार्यकर्ता हूं और रहूंगा. बुलाएंगे तब नामांकन में भी जाऊंगा.

 

मालूम हो कि केंद्र में मंत्री पद लेने के बाद से ही आरसीपी सिंह से नीतीश कुमार नाराज चल रहे हैं. आरसीपी फिर से राज्यसभा जाने की तैयारी में थे. इन्होंने बगावती तेबर भी दिखाए थे. इसके बाद जदयू ने इन्हें राज्यसभा प्रत्याशी नहीं बनाया. पार्टी की ओर खीरू महतो को टिकट दिया गया है. जिसके बाद आरसीपी के सुर बदल गए हैं.

Related Articles

Back to top button