
Chakradharpur : सोशल मीडिया पर किसी भी धर्म के प्रति अभद्र टिप्पणी करने पर अब तत्काल कार्रवाई होगी. उक्त बातें कोलाघाट एसडीओ अभिजीत कुमार सिन्हा ने कही. सिन्हा गुरुवार को पोड़ाहाट अनुमंडल कार्यालय चक्रधरपुर में शहर में अमन- चैन बनाये रखने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक में कही. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर धर्म विशेष के प्रति अभद्र टिप्पणी करनेवालों की पहचान कर प्रशासन के किसी भी अधिकारी को सूचना दें. सूचना दाता का नाम गुप्त रखा जाएगा.
इधर, पोड़ाहाट अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कपिल चौधरी ने कहा कि शहर में पुलिस जगह-जगह तैनात है और लगातार पेट्रोलिंग कर रही है. अगर किसी प्रकार की कोई भी सूचना है तो तत्काल पुलिस को दें. पुलिस कार्रवाई करेगी. बैठक में नील अभिमन्यु ने प्रशासन से कुछ विशेष बातें साझा की. विशेष रूप से सोशल मीडिया में किसी भी प्रकार की भड़काऊ बयानबाजी की सूचना कलेक्ट करने के लिए एक डेस्क की व्यवस्था करें. इसके साथ ही सूचना देनेवालों की गोपनीयता बनाए रखने की बात कही गई.
तीन लोग भेजे गए हैं जेल
बता दें कि पिछले दिनों हिंदू – देवी देवताओं पर की गई प्रतिकूल टिप्पणी के बाद प्रशासन द्वारा तीन व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. उसी को लेकर गुरुवार को शांति समिति की बैठक की गई ताकि शहर में शांति का माहौल बना रहे. बैठक में कार्यपालक दंडाधिकारी ललन कुमार, अनुमंडल विकास पदाधिकारी संजय सिन्हा, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कपिल चौधरी, अंचल अधिकारी बालकिशोर महतो, सर्किल पुलिस ऑफिसर चंद्रशेखर, थाना प्रभारी सुमित कुमार अग्रवाल, निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष केडी साह, पुलिस इंस्पेक्टर लक्ष्मण प्रसाद के साथ शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे.
शहर में जल्द लगेगी सीसीटीवी: एसडीओ
पोड़ाहाट एसडीओ अभिजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि शहर में जल्द सीसीटीवी लगायी जाएगी. इसकी तैयारियां प्रशासन ने कर ली है. वर्तमान में चुनाव आचार संहिता के कारण यह काम रुका हुआ है. चुनाव प्रक्रिया समाप्त होते ही सीसीटीवी लगायी जाएगी.
ये भी पढ़ें- Saraikela : आदित्यपुर के आरआईटी थाना भवन का अगला हिस्सा भरभराकर गिरा, बाल-बाल बचे थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी




