Uncategorized

पति, पत्नी और वो की ट्राइएंगल लव स्टोरी में उसने दिया धोखा, फिर हुआ मर्डर

NEWS WING

Ramgarh, 11 September: कहते हैं मोहब्बत और जंग में सब जायज है. और, जब मोहब्बत में रिश्ते नाजायाज हो जाए तो क्राइम का स्टोरी में आना तय हो जाता है. ऐसी शायद ही कोई लव ट्राइएंगल की स्टोरी हो जहां धोखा और मर्डर नहीं हो. उसी की बानगी है रामगढ़ के घाटो ओपी क्षेत्र के केदला कॉलोनी में हुए मर्डर की कहनी. इस कहानी में प्रेमिका ने अपने प्रेमी को फोन कर बुलाया और अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी.

इसे भी पढ़ेंः बाप की करतूत से तंग आकर बेटी ने लगायी आग, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए क्रब से निकाली लाश

क्या है पूरी स्टोरी

फागु तिग्गा और उसकी पत्नी मीणा कश्यप शादी के बाद राजी खुशी से रह रहे थे. तभी उनके जिंदगी में ना जाने कहां से रांची दीपा टोली का रहने वाला कलीम अंसारी आ गया. बात करीब दो साल पहले की है. कलीम का फागु तिग्गा की पत्नी मीणा कश्यप से रिश्ता आगे बढ़ गया. अब, वो सिर्फ दोस्त नहीं थे. दोनों एक दूसरे से मोहब्बत करने लगे थे. मोहब्बत में मीणा इतनी अंधी हो गयी कि उसने अपने पति को ही छोड़ दिया और चली आयी कलीम के साथ रांची. अब दोनों रांची में एक साथ रहते थे.

इसे भी पढ़ेंः लव, सेक्स और धोखा की अजीब कहानी, जाने निकाह के महज पांच घंटे के बाद क्या हुआ ?

शायद मीणा का पुराना प्यार जाग गया  

कलीम और मीणा रांची में रह रहे थे. दो दिन पहले ही उन दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई. गुस्से में आग बबूला मीणा कलीम को छोड़ कर वापस अपने पति के पास आ गयी. कलीम उसे रोक नहीं पाया. बाद में कलीम को उसके जाने का एहसास हुआ तो फोन पर मीणा को मनाने की कोशिश करने लगा. मीणा मान गयी और कलीम से कहा केदला आकर मुझसे मिलो.

इसे भी पढ़ेंः वो मदरसा पढ़ाई के लिए जाती थी, लेकिन मौलवी दवा खिला कर करता था यौन शोषण

11 बजे रात में जब कलीम पहुंचा केदला

मीणा के बुलाते ही कलीम ने आव देखा ना ताव. ना ही उसे समय का एहसास रहा. अपने एक भतीजे के साथ कलीम केदला पहुंच गया. जैसे ही कलीम और उसका भतीजा मीणा के घर पहुंचे. मीणा का पति फागु तिग्गा और मीणा ने मिलकर उसपर लाठी-डंडे बरसाना शुरू कर दिया. लाठी-डंडे के अलावा फागु ने कलीम पर टांगी से भी वार किया. कलीम के साथ उसके भतीजे को भी चोट आयी. दोनों पति-पत्नी कलीम को मारने में व्यस्त हुए तभी कलीम का भतिजा वहां से भागने में कामयाब हुआ. इधर, कलीम की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

लाश ठिकाने लगाना चाहते थे दोनों पति-पत्नी

घटना के बाद फागु और मीणा दोनों पति और पत्नी मिलकर लाश को ठिकाना लगाना चाह रहे थे. लेकिन, तभी कलीम के भतीजे ने अपने घरवालों को इस बात की जानकारी दी. पुलिस के पास भी गया. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आयी और शव को अपने कब्जे में ले लिया. लेकिन, पुलिस के हाथ ना तो फागु चढ़ा और ना ही उसकी पत्नी मीणा. दोनों फरार हो चुके थे. पुलिस मामले को लेकर कह रही है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button