Uncategorized

मोतिहारी: पुलिस और अपराधियों के बीच बड़ी मुठभेड़, एक घायल

News Wing

Motihari, 11 September: मोतिहारी जिले में अपराधियों और पुलिसकर्मियों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आयी है. मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी घायल भी हो गया है. यह घटना तब हुई जब पुलिस इलाके में तलाशी अभियान चला रही थी. दोनों ओर से करीब एक घंटे तक गोलीबारी होती रही.

शातिर अपराधी कुणाल सिंह की गिरफ्तारी के इरादे से गयी थी पुलिस

बता दें कि एक सूचना के आधार पर पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थानाक्षेत्र के पीपराखेम गांव में पुलिस की विशेष टीम रविवार की रात को एक शातिर अपराधी कुणाल सिंह की गिरफ्तारी के इरादे से गयी थी. कुणाल सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी थी. इसी बीच कुछ बाइक सवार भी आये. पुलिस जैसे ही अलर्ट हुई अपराधियों की ओर से फायरिंग शुरू हो गयी.

घायल अपराधी को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर ले जाया गया

इस मुठभेड़ में घायल एक अपराधी को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर ले जाया गया है. घायल अपराधी लालबाबू सिंह का बेटा हिमांशु सिंह बताया जा रहा है. खबर लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी. घटनास्थल से पुलिस ने दो बाइक भी जब्त किये हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button