
Ranchi:आईएएस पूजा सिंघल मामले में राँची डीएमओ ईडी ऑफिस पहुंचे हैं. ईडी ऑफिस में डीएमओ संजीव कुमार से पूछताछ शुरू हो गई है. ईडी ने रांची के जिला खनन पदाधिकारी संजीव कुमार को समन भेजा था. बताया गया कि ईडी अनगड़ा खदान लीज मामले में डीएमओ से पूछताछ कर करेगी. साथ ही अन्य पत्थर खदानों के लीज की स्थिति पर भी जानकारी ली जाएगी. आपको बता दें कि सीए सुमन कुमार के ठिकाने से जब्त रुपयों के सिलसिले में पूछताछ के दौरान उसके एक बड़े हिस्से का संबंध अवैध खनन से होने के संकेत मिले थे. इसके बाद आगे की जांच के लिए निदेशालय की ओर से तीन डीएमओ को नोटिस जारी किया गया है. इस मामल में पाकुड़ के डीएमओ प्रमोद कुमार साह और दुमका के डीएमओ कृष्ण कुमार किस्कू से पिछले सोमवार से ही पूछताछ जारी है.




