
Nalanda: जिले के बिंद थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के यौन शोषण का मामला रविवार को सामने आया है. आरोपी द्वारा शादी से मुकरने पर पीड़िता ने घटना की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई है. पुलिस ने नाबालिग आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया. पीड़िता ने बताया है कि चार माह पहले वह शौच के लिए खेत की ओर गई थी. यहां घात लगाकर बैठे आरोप ने उसके साथ कुकृत्य किया. कुकृत्य के बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया. इसके बाद लगातार वह शोषण करता रहा. गर्भवती होने पर शादी का दबाव बनाने पर वह शादी से मुकर गया. थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि 17 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर जेजेबी को सुपुर्द कर दिया गया है.




