BiharCrime News

सिवान का कुख्यात अपराधी आजाद अली दिल्ली से गिरफ्तार, एके-47 से रईस खान पर गोली चलाने का है आरोप

Siwan : सिवान के खान ब्रदर्स में से रईस खान पर एके-47 से गोली चलानेवाले कुख्यात अपराधी आजाद अली को दिल्ली से शनिवार को स्पेशल सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है. आजाद के द्वारा गोली चलाने के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी, जबकि रईस खान, कार ड्राइवर और एक सहायक समेत कुल 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे. इस कुख्यात के पकड़े जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने आधिकारिक बयान भी जारी किया है. इनके मुताबिक पिछले एक महीने से आजाद अली ने दिल्ली और एनसीआर को अपना ठिकाना बना रखा था. वहां छिप कर रह रहा था. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम को इसके बारे में इनपुट मिली थी.

इसे भी पढ़ें: Chaibasa : बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में समर क्रिकेट कैंप प्रारंभ, बच्चे सिख रहे बल्लेबाजी और गेंदबाजी के गुर

जिसके बाद इसके ठिकाने पर छापेमारी की गयी. जिस वक्त इसे पकड़ा गया, उस दौरान इसके पास से 0.315 बोर की एक पिस्टल और 3 गोली मिली. इस कुख्यात के ऊपर हत्या, रंगदारी, डकैती, धमकी देने, अपहरण के लिए फिरौती मांगने और आर्म्स एक्ट के तहत आधा दर्जन से अधिक केस पहले से दर्ज हैं.

रईस खान को टारगेट कर उसके काफिले पर हमला करने के केस में सीवान के पूर्व दिवंगत सांसद मो. शाहबुद्दीन के बेटे ओसामा सहित 8 लोगों को पुलिस ने आरोपी बनाया था और नामजद केस दर्ज किया था. इस केस की जांच के लिए अलग से एक एसआइटी बनायी गयी थी. सीवान के एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने भी दिल्ली में कुख्यात आजाद अली के गिरफ्तार किये जाने की पुष्टि की है. जल्द ही इसे दिल्ली से बिहार लाने की कवायद की जायेगी. साथ ही यह भी बताया कि उनकी टीम को गोली चलाने वाले फरार चल रहे 2 अपराधियों की तलाश है. जहां तक बात दिवंगत मो. शाहबुद्दीन के बेटे ओसामा की है तो उस प्वाइंट पर अभी भी जांच चल रही है.

इसे भी पढ़ें:मौजूदा राजनीतिक समीकरण देखते हुए JMM ने हेमंत के लिए तैयार किए दो प्लान, A होगा फेल तो दूसरा Paln B होगा Execute !

Related Articles

Back to top button