Ramgarh

रामगढ़ : उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

Ramgarh: शनिवार को उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा ने सूचना भवन स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद आबिद हुसैन ने उपायुक्त को सूचना भवन स्थित ईवीएम वेयरहाउस के सुरक्षा प्रोटोकॉल के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. इस दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में मौजूद सीसीटीवी कैमरें, अग्निशमन व्यवस्था, कुल कंट्रोल यूनिट एवं बैलट यूनिट के संबंध में जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिए.

इस दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शशांक शेखर मिश्र सहित अन्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें:मनरेगा के पैसे से खरीदा मेडिकल किट: 5 लाख का गलत तरीके से कराया भुगतान, फंसे पलामू के BDO, वेतनवृद्धि पर लगी रोक

Related Articles

Back to top button