BiharCrime News

मधुबनी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Madhubani: जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के बैल बाजार के पास के बगीचे में पेड़ से झूलता हुआ संदेहास्पद स्थिति में एक व्यक्ति का शव मिला. गुरुवार की सुबह गांव के लोग बगीचे की तरफ जा रहे थे. लोगों ने देखा कि आम के बगीचे में पेड़ से झूलता हुआ संदेहास्पद स्थिति में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ देखा. शव मिलने की खबर देखते ही देखते पूरे गांव में तेजी से फैल गई.

इसके बाद ग्रामीणों की घटनास्थल पर भीड़ जुटने शुरू हो गई. वहीं इस घटना की सूचना हरलाखी थाना को दी गई. हरलाखी थाना सूचना पाते ही पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को पेड़ से उतारा और अपने कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गए और वहीं पुलिस इस व्यक्ति की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत की जांच में जुट गई है. मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था.

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हटबड़िया निवासी श्याम कुमार साह के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतक मानसिक रूप से बीमार चल रहा था. मृतक का सालों से इलाज चल रहा था.

Related Articles

Back to top button