
Ranchi: दूसरे चरण के पंचायत चुनाव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतदान शुरू है. खूंटी में नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही है. खूंटी के नक्सल प्रभावित पोलिंग बूथ पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. जिले के रनिया, सोडे, तम्बा, तपकरा ओर लटौली जैसे अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही है. खूंटी एसपी अमन कुमार खुद निगरानी रख रहे हैं, और पल पल की जानकारी ले रहे हैं. मतदान में किसी तरह का व्यवधान ना हो इसके लिए खूंटी पुलिस अलर्ट मोड़ पर है.





