News Wing
Latehar, 6 September: बड़े उग्रवादी संगठन ही नहीं अब छोटे उग्रवादी संगठन भी पुलिस के निशाने पर हैं. झारखंड के विभिन्न इलाकों में हो रहे नक्सली घटनाओं के बीच पुलिस ने विभिन्न उग्रवादियों के नामों की एक लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में शामिल उग्रवादी अलग-अलग संगठनों से हैं.
यह भी पढ़ें: झारखंड पुलिस की हिट लिस्ट में नक्सली सुधाकरण और पत्नी नीलिमा, सुधाकरण पर एक करोड़, नीलिमा पर 25 लाख का ईनाम
अबतक पुलिस भाकपा माओवादियों के विरुद्ध ही अपने अभियान चला रही थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. अब ग्रामीण इलाकों में बेबाक, बिना भय के घूम रहे छोटे उग्रवादी संघटन के लोगों पर भी कड़ी नजर रखेगी.
झारखण्ड पुलिस द्वारा जारी विभिन्न उग्रवादियों और अपराधकर्मियों की लिस्ट में कुल 33 उग्रवादियों के नाम हैं. इनमें –
– झारखण्ड जन मुक्ति परिषद के चार उग्रवादी, तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी के दो और पीपुल्स लिब्रेसन फ्रंट ऑफ इण्डिया के पांच उग्रवादियों के नाम हैं.
– जारी सूची के अनुसार झारखण्ड जन मुक्ति परिषद के चार उग्रवादियों में रीजनल कमिटी सदस्य मंजीत साहू पिता समेल साहू, लोहरदगा पर 15 लाख, सब जोनल सदस्य दशरथ यादव, हजारीबाग और सब जोनल सदस्य बीरबल, लातेहार पर पांच-पांच लाख, जबकि दस्ता सदस्य फिरोज अंसारी, लोहरदगा पर एक लाख रूपये के इनाम कि घोषणा की गयी है.
– जारी सूची में तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी के दो उग्रवादी सब जोनल सदस्य दशरथ उरांव, चतरा और गोपाल गंझू, लातेहार पर पांच-पांच लाख रूपये के इनाम की घोषणा की गयी है.
-सूची के अनुसार पीपुल्स लिब्रेशन फ्रंट ऑफ इण्डिया के पांच उग्रवादी में दो दस्ता सदस्य अखिलेश गोप, खूंटी और ऐठल बोदरा, तोरपा पर एक-एक लाख, वहीं तीन एरिया कमांडर मेना गोप, खूंटी, पट्टू नाग, खूंटी और बगराई चमिप्या, खूंटी पर दो -दो लाख इनाम कि घोषणा की गयी है.
– साथ ही लिस्ट में 29 शीर्ष माओवादी नेताओं के नाम शामिल हैं.




