National

#CoronavirusPandemic से भारत में पहली मौत, कर्नाटक के मरीज ने तोड़ा दम, अब तक 74 मामले

Bengaluru: कोरोना वायरस का प्रकोप भारत में छाता जा रहा है. भारत में कोरोना वायरस के कुल 74 पॉजिटिव केस आ चुके हैं. वहीं इस वायरस की वजह से भारत में पहली मौत का मामला सामने आया है.

इस वायरस से कर्नाटका में एक 76 साल के मरीज ने दम तोड़ दिया है. यह मौत कर्नाटक के कलबुर्गी में हुई है. बताया जा रहा है कि मरीज सऊदी अरब से लौटा था. जिसके बाद वह इस वायरस से ग्रसित था.

इसे भी पढ़ें- #Corona : टाटा स्टील ने सारी बिजनेस यात्राएं स्थगित कीं, टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में बायोमेट्रिक पंचिंग बंद

कहां कितने केस

इस जानलेवा वायरस से संक्रमित लोग अलग-अलग राज्यों के हैं. जिसमें दिल्ली में कोरोना वायरस के 6 , हरियाणा में 14, केरल में 17, राजस्थान में 3, तेलंगाना में एक, उत्तर प्रदेश 11, लद्दाख में तीन, तमिलनाडु में एक, जम्मू-कश्मीर में एक, पंजाब में एक, कर्नाटक में चार और महाराष्ट्र में 11 केस सामने आ चुके हैं.

गौरतलब है कि पहले ही कोरोना वायरस चीन, इटली और ईरान में कोहराम मचा चुका है. अब यह वायरस भारत के लिए महामारी का रूप ले रहा है. चीन से पूरी दुनिया में फैले कोरोना वायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने महामारी घोषित कर दिया है.

भारत में भी कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. और अब तो इस महामारी से पहली मौत का मामला भी सामने आ चुका है. इसे लेकर देश में कोहराम मचा हुआ है.

इसे भी पढ़ें- #NPR में किसी से कोई कागज नहीं मांगा जायेगा, विपक्ष न फैलाये भ्रम : अमित शाह

13 मार्च से विदेश से आने वालों का वीजा रहेगा सस्पेंड

भारत में भी इसे लेकर हर तरह की सावधानी अपनायी जा रही है. इसी क्रम में भारत ने कोरोना वायरस के मद्देनजर विदेश से आने वाले लोगों का वीजा 15 अप्रैल तक के लिए सस्पेंड कर दिया है.

हालांकि इस प्रतिबंध से राजनायिकों, संयुक्त राष्ट्र संघ, अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के कर्मचारियों को छूट रहेगी. गौरतलब है कि यह प्रतिबंध 13 मार्च 2020 से ही लागू कर दिया जायेगा. वहीं भारतीयों को भी विदेश यात्रा से बचने की सलाह दी जा रही है. ताकि लोग इस महामारी से बच सकें.

सरकार की तरफ से भारतीयों को यह कठोरता से यह सलाह दी गयी है कि गैरजरूरी विदेशी यात्राएं न करें. साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर कोई भारतीय कहीं से भी विदेश यात्रा करके वापस लोटता है तो उसे कम से कम 14 दिनों के लिए लोगों से अलग रखा जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button