NEWS WING
Sahebganj, 06 September : दो मोटर साईकल की आमने-सामने टक्कर होने से तीन लोग घायल हो गये. घटना बोरियो बोआरीजोर मुख्य पथ शिबू सोरेन कॉलेज के पास घटी. दुर्घटना में 54 वर्षीय शिक्षक वानेश्वर साह घायल हो गए. साथ ही दूसरे बाइक पर सवार लोगों को भी गंभी चोटें आयी हैं.
स्कूल से घर लोटने के क्रम में हुआ हादसा
घायल वानेश्वर साह ने बताया कि वे स्कूल से घर लौट रहे थे. कॉलेज के पास एक ही बाइक पर चार लोग सवार हो कर आ रहे थे. उन्होंने सामने से वानेश्वर की बाइक में टक्कर मारी, जिससे उनके सिर, हाथ और पैरों में चोट लग गयी. साथ ही बाइक सवार चार लोगों में से तीन लोगों को भी गंभीर चोटें आयी है. स्थानीय लोगों और पुलिस ने सभी को इलाज के लिए सीएचसी अस्पताल में भर्ती करवाया. वहीं डॉक्टरों ने तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया.
दो लोगों की हालत गंभीर
इस दुर्घटना में विशनपुर निवासी मनोज बास्की (25) और हरिणचारा निवासी संजय किस्कू (26) गंभीर रुप से घायल हो गये. मालूम हो कि दोनों हरिणचारा से विचपुरा काड़ा लड़ाई देखने जा रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही बोरियो थाना प्रभारी सुशील कुमार, एएसआई गजेंन्द्र सिंह घटनास्थल पर पहूंचे और घायलों को इलाज के लिये बोरियो के सीएचसी में भर्ति कराया.




