BiharBihar UpdatesNEWS

गया में जमीन विवाद में भाई ने भाई की हत्या की

Gaya:  जिले के खिजसराय प्रखंड के महकार थाना के पत्थरकट्टी में  जमीन के एक मामूली टुकड़े के लिए रात को एक भाई ने दूसरे भाई की हत्या कर दी है. स्थानीय लोगों के अनुसार आशीष मांझी उर्फ क्रांति मांझी व उसके भाई रामजी मांझी के बीच घर की जमीन को लेकर कहासुनी हुई थी. विवाद बढ़ने के साथ छोटे भाई रामजी मांझी ने अपने बड़े भाई आशीष के सिर पर मोटा लकड़ी के टुकड़े से जोरदार हमला बोल दिया. इससे आशीष बेहोश हो कर जमीन पर गिर गया. आशीष को बेहोश होता देख गांव के लोग उसे एक निजी अस्पताल में ले गए. लेकिन अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इसके बाद मृतक के परिजन आशीष डेड बॉडी लेकर घर वापस आ गए और घटना की सूचना गांव वालों ने पुलिस व प्रशासन को दी.  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. मृतक का एक पुत्र कहीं बाहर ईंट भट्ठा पर काम करता है. गांव वालों का कहना है कि आशीष की पत्नी की पूर्व में ही मौत हो चुकी है.

Related Articles

Back to top button