
Latehar : पलामू प्रमंडल में सड़क हादसों पर नियंत्रण नहीं लग पा रहा है. पिछले तीन दिनों से लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं. तीन दिनों के भीतर प्रमंडल में अबतक 10 लोगों की मौत हो गयी है. ताजा घटना लातेहार जिले के नेतरहाट मुख्य पथ पर मुड़माटी से सामने आई है. यहां मारुति वैन और बोलेरो वाहन में जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को थाना पुलिस की मदद से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेतरहाट इलाज हेतु लाया गया है.
जानकारी देते हुए मृतक सुदामा मुंडा की पत्नी मुन्नी कुमारी ने बताया कि हम सभी लोहरदगा से मछली लेकर नेतरहाट आ रहे थे. मारूती वैन में 5 लोग सवार थे. मेरे पति के द्वारा गाड़ी चलाई जा रही थी. नेतरहाट मुड़माटी के पास तेजी से व लापरवाही से चलते हुए एक बोलेरो वाहन आई और सीधे टक्कर मार दी.
इसे भी पढ़ें:IAS पूजा सिंघल प्रकरणः तीन जिलों के खनन पदाधिकारियों को समन, पूछताछ के लिये ईडी कार्यालय बुलाया
इस टक्कर में मारूती वैन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी और मेरे पति सुदामा मुंडा और एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं मैं, बबलू महली तथा अमृत उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए.
जानकारी पाकर नेतरहाट थाना प्रभारी दिवाकर दुबे दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्रवाई हेतु भेजा. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें:पटना हाईकोर्ट पहुंचीं तेज प्रताप की पत्नी, गुजारा भत्ता बढ़ाने की मांग




