BiharJharkhandLead NewsRanchi

PANCHAYAT ELECTION : चुनाव ड्यूटी पर लगे कर्मियों को मिलेगा यात्रा और दैनिक भत्ता, जानें किसे कितना होगा भुगतान

Ranchi : राज्य में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया जारी है. 14 मई को पहले चरण में वोटिंग होनी है. इधर, पंचायती राज विभाग, झारखंड ने फैसला लिया है कि वह इलेक्शन ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को यात्रा और दैनिक भत्ता देगा. इस संबंध में उसने बुधवार को राज्य निर्वाचन आयोग को भी लेटर लिखकर जानकारी दी है. आयोग को लिखे पत्र में कहा गया है कि इस विषय पर आयोग से मिले परामर्श के बाद कर्मियों को अग्रिम मानदेय और भत्ता दिये जाने का निर्धारण राज्य सरकार के स्तर से किया गया है. जिन पदाधिकारियों, कर्मियों की सेवा चुनाव के दौरान ली जायेगी, उनके लिए पात्रता का निर्धारण राज्य निर्वाचन आयुक्त तथा जिला स्तर पर डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा किया जायेगा. निर्धारित राशि सीधे बैंक एकाउंट में डाली जायेगी.

ये भी पढ़े : धनबाद: एगारकुंड बीडीओ ने किया क्लस्टर व मतदान केंद्रों का निरीक्षण

किसके लिये कितना प्रावधान

पंचायती राज विभाग के मुताबिक सेक्टर अधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट, पेट्रोलिंग दंडाधिकारी को तकरीबन 2200 रुपये का भुगतान होगा. आयकर निरीक्षक को तकरीबन 1800 रुपये, पीठासीन अधिकारी और मतगणना पर्यवेक्षक को हर दिन 500 रुपये के हिसाब से, मतदान अधिकारी और मतगणना सहायक को 375 रुपये प्रतिदिन के आधार पर पैसे जारी होंगे. चतुर्थ वर्गीय कर्मी या इसी कैटेगरी के अन्य कर्मियों को 300 रुपये प्रतिदिन के आधार पर देय होगा.

वीडियो सर्विलांस टीम, वीडियो व्यूइंग टीम, एकाउंटिंग टीम, एक्सपेंडर मॉनिटरिगं कंट्रोल रुम एंड कॉल सेंटर स्टाफ्स, मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी, फ्लाइंग स्क्वाड में शामिल क्लास-वन और टू अफसरों को 1800 रुपये प्रतिदिन, क्लास 3 वालों को 1500 रुपये तथा क्लास-4 वालों को 300 रुपये प्रतिदिन के आधार पर मिलेंगे.

मतगणना हॉल एवं बज्र गृह में प्रतिनियुक्त निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं अनुसेवकों को 1800 रुपये से लेकर 300 रुपये (प्रतिदिन के आधार पर) तक का भुगतान किया जायेगा. चुनाव प्रेक्षक, आरक्षी, गृह रक्षक, केंद्रीय बलों, ग्राम रक्षा दल के सदस्यों तथा अन्य के लिये भी उनकी कैटेगरी के अनुसार भुगतान होगा.

ये भी पढ़े : PANCHAYAT ELECTION: पहले चरण के लिये आज से जमा ली जायेंगी बसें, 271 वाहनों की आवश्यकता

Related Articles

Back to top button