Court NewsJharkhandRanchi

विनोबा भावे यूनिवर्सिटी के वीसी से हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Ranchi: कर्णपुरा कॉलेज की गवर्निंग बॉडी की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने विनोवा भावे यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर और रजिस्ट्रार को छह सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. इसके पहले कॉलेज की गवर्निंग बॉडी पर मामला दर्ज हुआ था. मामला सरकारी राशि की अवैध निकासी से जुड़ा है. बड़कागांव थाना में इसी मामले में विधायक अंबा प्रसाद पर भी मामला दर्ज किया गया था. मामले की सुनवाई जस्टिस राजेश शंकर की कोर्ट में हुई.

ये भी पढ़े : PANCHAYAT ELECTION: पहले चरण के लिये आज से जमा ली जायेंगी बसें, 271 वाहनों की आवश्यकता

Related Articles

Back to top button