Court NewsRanchi

डिप्टी कलेक्टर लिमिटेड परीक्षा मामले में अगली सुनवाई 13 जून को, परिणाम पर जारी है रोक

Ranchi : डिप्टी कलेक्टर लिमिटेड परीक्षा की संशोधित नियमावली को चुनौती देनेवाली याचिका पर सुनवाई हुई. समय के अभाव में कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 13 जून तय की है. ऐसे में मामले में अगली बहस अब 13 जून को होगी. सुनवाई चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस एसएन प्रसाद की बेंच में हुई.
इसके पूर्व सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता की ओर से कोर्ट से समय की मांग की गयी थी. वहीं, कोर्ट ने सभी पक्षों से मामले में विस्तृत रिपोर्ट की मांग की गयी थी. जिससे बहस हो सके. प्रार्थी चंदन कुमार की ओर से हाइकोर्ट में नयी नियमावली को चुनौती दी गयी है. जिसकी पैरवी अधिवक्ता विकास कुमार कर रहे हैं.

ये भी पढ़े : JMM-CONGRESS का आरोप, चुनाव आयोग के बहाने सत्ता में आने का ख्वाब देख रही BJP

परीक्षा परिणाम पर लगी रोक

पूर्व की सुनवाई में जेपीएससी के अधिवक्ता ने मामले में अंडरटेकिंग देते हुए कोर्ट में कहा था कि जब तक सुनवाई नहीं होती है तब तक परिणाम जारी नहीं किया जायेगा. कोर्ट में आयोग ने बताया कि जारी विज्ञापन की परीक्षा हो चुकी है. जिसके परीणाम जारी करने की तैयारी चल रही है. जिसे अगली सुनवाई होने तक रोका जा रहा है. परीक्षा के लिए विज्ञापन 2018 में जारी किया गया था. वहीं, परीक्षा 2020 में ली गयी थी.

क्या है मामला

प्रार्थी चंदन कुमार ने मामले में याचिका दायर की है. 2015 में राज्य सरकार ने डिप्टी कलेक्टर लिमिटेड परीक्षा के लिए नयी नियमावली बनायी. जिसके खंड 17 को कोर्ट में चुनौती दी गयी है. याचिका में कहा गया है कि कंप्सेशनेट अपाइंटमेंट से आये लोगों के साथ भेदभाव नहीं किया जा सकता है.

ये भी पढ़े :  पटना पुलिस ने एसबीआई के स्टाफ और नगर निगम के ठेकेदार को शराब के नशे में किया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button