
Patna : बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्न पहले ही लीक कर दिया गया था, जिसको लेकर लगातार कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में सोमवार को आरा के वीर कुंवर सिंह कॉलेज के प्रिंसपल समेत 4 कर्मचारी को तलब किया गया है. इनसे ईओयू की जांच टीम बीपीएससी कार्यालय में पूछताछ कर रही है.
इसे भी पढ़ें :रांची एयरपोर्ट पर दिव्यांग बच्चे को इंडिगो ने फ्लाइट में चढ़ने से रोका था, केंद्रीय मंत्री ने दिए जांच के आदेश
क्या है मामला
गौरतलब है कि बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के दिन आरा के इसी कॉलेज में हंगामा हुआ था. यहां कुछ अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया था कि कई परीक्षार्थी को पहले ही प्रश्न पत्र दे दिया गया. इसके बाद कई अन्य केंद्रों पर भी हंगामा शुरू हो गया था. आयोग ने इस परीक्षा को रद्द कर दिया.
जानकारी के अनुसार बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के 150 सवाल लीक कर दिये गये थे. ये प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल होने लगे. इसके बाद परीक्षा रद कर दी गई.
इसे भी पढ़ें :Jharkhand Weather Update : झारखंड के कई जिलों में दिखेगा असानी का असर, 11 और 12 को बारिश के आसार




