
Jamshedpur : चक्रवाती तूफान असानी का असर झारखंड के कई जिलों में भी देखने को मिलेगा. इसे लेकर मौसम केंद्र की ओर से 11 और 12 मई को बारिश और वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वानुमान के अनुसार, झारखंड राज्य के दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी व मध्य भाग में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है.
इस दौरान पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसवां के साथ ही देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, सिमडेगा के अलावा रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग और गुमला के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.
मौसम केंद्र ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम केंद्र की ओर से 11 और 12 मई को बारिश और वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी व मध्य भाग में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है.
इसे भी पढ़ें – Mujafferpur में बाइक पर सवार होकर आये दो अपराधियों ने डॉक्टर को मारी गोली




