
New Delhi: भारत में कोरोना मामलों में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है. बुधवार को 24 घंटे में देश में कोरोना के 2,835 नए केस सामने आए हैं. तीन लोगों की मौत भी हुई है. इससे पहले मंगलवार को देश में कोरोना के 3,205 केस और सोमवार को 2,568 केस मिले थे. छोटी संख्या में ही सही देश के तकरीबन सभी राज्यों से मरीज सामने आ रहे हैं, लेकिन राजधानी दिल्ली में कहर थम नहीं रहा है.
देश में बुधवार को सक्रिय मरीजों की संख्या 18,368 थी. बता दें कि महामारी की शुरुआत से अब तक देश में कुल 5.23 लाख मरीजों की मौत हुई है. वहीं, देश में पॉजटिविटी रेट 1.22% है. राजधानी दिल्ली की में बीते कई दिनों से यहां लगातार हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. बीते दिन दिल्ली में 1354 नए केस सामने आए और एक मरीज की मौत हो गई. दिल्ली ऐसा राज्य हैं जहां हर रोज देश में सबसे अधिक कोरोना मामले दर्ज किए जा रहे हैं. फिलहाल यहां 5,853 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है.




