Education & CareerJharkhandJobsLead NewsRanchiTOP SLIDER

JPSC ने सातवीं से दसवीं मुख्य परीक्षा का परिणाम किया जारी, 802 उम्मीदवार देंगे साक्षात्कार

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग ने सातवीं से दसवीं सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. इस परीक्षा परिणाम में कुल 802 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं इसके साथ ही साक्षात्कार के तारीखों की घोषणा भी कर दी गई है. बताते चलें कि सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 11 मार्च से 13 मार्च तकली गई थी. आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि साक्षात्कार में शामिल होने के लिए सफल उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 8 मई से 15 मई तक सुबह 10:00 बजे से किया जाएगा. वहीं साक्षात्कार 9 मई से 16 मई तक सुबह 9:30 बजे से आयोग कार्यालय में ली जाएगी. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं इंटरव्यू के लिए उम्मीदवार अपना कॉल लेटर 2 मई से आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. आयोग ने कहा है कि अगर किसी का कॉल लेटर डाउनलोड नहीं हो पाता है तो वे आयोग के पूछताछ काउंटर पर 8 मई से पहले अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ देकर प्राप्त कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:वैट पर राज्य के वित्त मंत्री का बयान हास्यास्पद और शर्मनाक : दीपक प्रकाश

आयोग ने यह भी कहा है कि टाइपिंग की वजह से रिजल्ट में किसी तरह की त्रुटि रह जाती है, तो परीक्षाफल में संशोधन हो सकता है. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दिन उम्मीदवारों को विज्ञापन में योग्यता संबंधी ओरिजिनल प्रमाण पत्र की जानकारी दी गई है उसे लाने को कहा गया है. उम्मीदवारों को डाक्यूमेंट्स की दो कॉपी सेल्फ अटेस्टेड लाना होगा इसके साथ ही मैट्रिक का प्रमाण पत्र एवं वर्कशीट स्नातक डिग्री का प्रमाण पत्र मार्कशीट जाति प्रमाण पत्र आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा जारी प्रमाण पत्र दो पासपोर्ट साइज फोटो, नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लाना होगा.

इसे भी पढ़ें:Jacqueline Fernandez पर ED की बड़ी कार्रवाई, 7,00,00,000 रुपये की संपत्ति ज़ब्त, जानें क्या है कारण

Related Articles

Back to top button