JharkhandLead NewsPalamu

पलामूः स्कूल में प्रिंसिपल और चपरासी के बीच मारपीट का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

Palamu : मेदिनीनगर के जिला स्कूल के प्रिंसिपल और चपरासी के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मारपीट में दोनों ओर से गालियां और जम कर लाठियां बरसायी गयी हैं. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. दोनों एक दूसरे पर कई तरह के आरोप प्रत्यारोप भी करते हुए नजर आ रहे हैं. न्यूज विंग इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

जिला स्कूल में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. स्कूल में प्रिंसिपल और चपरासी के बीच मारपीट हुई है. दोनों एक-दूसरे पर लाठियां बरसाते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान दोनों एक-दूसरे पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं. चपरासी ने प्रिंसिपल पर स्कूल का सामान बेच देने का आरोप लगाया.

इसे भी पढ़ें:लातेहार में सरकारी पदाधिकारी के संबंधी ने पंचायत चुनाव में किया नामांकन, डीसी ने कहा- करायेंगे जांच

जबकि स्कूल के प्रिंसिपल ने चपरासी पर अपना काम ठीक से ना करने और हद में रहने की बात कही. इस मारपीट के दौरान स्कूल के अन्य शिक्षक और अन्य कर्मचारी तमाशबीन बने रहे. इस पूरे मामले में स्कूल के प्रिंसिपल करुणा शंकर तिवारी का कहना है कि स्कूल का चपरासी वक्त पर नहीं आता है.

चपरासी हिमांशु तिवारी स्कूल में साफ सफाई का काम भी नहीं करता है और काम के लिए बोलने पर उल्टे प्रिंसिपल पर ही आरोप लगाता है. वहीं इसको लेकर चपरासी हिमांशु तिवारी का कहना है कि स्कूल आने के बाद स्कूल के प्रिंसिपल करुणा शंकर तिवारी उनसे उलझ गये थे. वह फोर्थ ग्रेड स्टाफ हैं लेकिन उनका भी मान सम्मान है.

इसे भी पढ़ें:40 रूसी फाइटर विमानों को तबाह करनेवाला, यूक्रेन का ‘घोस्ट ऑफ कीव’ देश के लिए हुआ कुर्बान

Related Articles

Back to top button