Uncategorized

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में फिर जलील हुए मीडियाकर्मी

News Wing

Hazaribag, 26 August: मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यक्रम में एक बार फिर मीडियाकर्मी जलील हुए हैं. हजारीबाग के पत्रकारों को इस बार बेइज्जती सहनी पड़ी है. दरअसल हजारीबाग में आयोजित छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को कवर करने के लिए यहां के लोकल पत्रकार पहुंचे थे. कई टीवी और अखबारों के पत्रकार कार्यक्रम को कवर कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करन लगे. इसी बीच उन्हें मीडियाकर्मियों का ख्याल आया. मंच के सामने से फोटो खींच रहे और वीडियो बना रहे फोटो जर्नलिस्टों को देखकर मुख्यमंत्री जी अपने तेवर में आ गये. कह दिया अब निकालो इ लोग को. मुख्यमंत्री के इतना सुनते ही कई पत्रकार अपनी इज्जत बचाकर कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल आये. कुछ पत्रकार अब भी कुर्सियों पर जमे थे, लेकिन वो भी 10 मिनट बाद बाहर आ गये. जाहिर है उन्हें भी निकाला ही गया होगा. हालांकि बाद में अंदर से बाहर आये मीडियाकर्मियों के साथ अंदर क्या हुआ यह पता नहीं चल पाया है.

यह भी पढ़ेंः वंचित, शोषित और पीड़ित के जीवन में बदलाव से ही भारत विश्व गुरु होगाः सीएम (देखें वीडियो)

गुस्से में पत्रकार, कहाः बेइज्जत करने के लिए क्यों बुलाते हैं

भाजपा की सभा में मुख्यमंत्री द्वारा इस तरह जलील किये जाने से हजारीबाग के पत्रकारों में काफी गुस्सा है. कई पत्रकार खून के घूंट पीकर अपनी बेइज्जती को बर्दाश्त करने की कोशिश कर रहे हैं. पत्रकारों का कहना है कि वे लोग कार्यक्रम में जबरदस्ती नहीं गये थे, बल्कि उन्हें बुलाया गया था. जब कार्यक्रम को कवर करने नहीं दिया जाना था तो फिर भाजपा के जिला पदाधिकारियों ने पत्रकारों को आमंत्रित क्यों किया. अतिथियों को बुलाकर उन्हें बेइज्जत करना क्या यही भाजपा का संस्कार है. पत्रकारों ने कहा कि अगर मीडियाकर्मियों को सिर्फ फोटो खींचने के लिए बुलाया गया था, तो इसकी भी जानकारी पहले क्यों नहीं दी गयी कि सिर्फ फोटो खींचकर उन्हें कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल जाना है.

यह भी पढ़ेंः खजाने का एक-एक पैसा जनता और राज्य के विकास के लिए : मुख्यमंत्री

पत्रकारों को कई बार जलील कर चुके हैं मुख्यमंत्री

ऐसा नहीं है कि पहली बार मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों को जलील किया है. इससे पहले भी राजधानी समेत राज्य के अन्य जिलों के पत्रकारों को मुख्यमंत्री जलील करते आये हैं. पहले तो पार्टी या सरकारी कार्यक्रमों में मीडिया को आमंत्रित कर लिया जाता है. पत्रकारों को यह नहीं बताया जाता है कि उन्हें सभा स्थल में कहां तक जाने की इजाजत है और कितना न्यूज कवर करने की इजाजत दी गयी है. सीएमओ और आयोजकों के बीच सही तालमेल नहीं होने के कारण हर बार मीडियाकर्मी जलील होते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button