
Ranchi: राजधानी रांची के चान्हो इलाके में पति ने सिलवट्टा मारकर पत्नी की हत्या कर दी. मृतका का नाम सावित्री देवी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. घटना को अंजाम देकर आरोपी पति मौका ए वारदात से फरार हो गया है. चान्हो थाने की पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है. चन्हो थाने की पुलिस ने बताया कि आपसी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है. देर रात पति-पत्नी के बीच आपस में बहस हुई थी और उसी में इस वारदात को अंजाम दिया गया है.




