Uncategorized

सिक्कों के बोझ तले दबे पेट्रोल पंप संचालक

News Wing

Ranchi, 26 August: अगर पेट्रोल पंप संचालक तेल कंपनियों को एक रूपया भी कम दें तो उन्हें तेल नहीं मिलेगा. पेट्रोल पंप मालिक तेल कंपनियों को बैंक से RTGS के माध्यम से पेमेंट करते हैं. बीते कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि बाजार में इतने सिक्के आ गए हैं कि बैंक भी सिक्का लेने में आनाकानी करता है. ऐसे में पेट्रोल पंप संचालकों के सांमने मुश्किल यह आ गयी है कि वो बैंक को पेमेंट करें तो कैसे. क्योंकि, पेट्रोल पंप मालिकों के पास भी काफी मात्रा में सिक्का जमा हो गया है.  

यह भी पढ़ेंः सिक्के नहीं चलने से भिखारी परेशान, डीसी से करने पहुंचे शिकायत

2.5 लाख से ज्यादा के सिक्के हो गए हैं जमा

बात हजार की हो तो कोई भी कारोबारी सिक्के को इधर-ऊधर कर सकता है. लेकिन जब 2.5 से 3 लाख तक के सिक्के किसी के पास जमा हो जाए तो कोई क्या करे. पंप पर ग्राहक आकर ज्यादा मात्रा में सिक्का देना चाहते हैं. अगर पेट्रोल पंप मालिक सिक्का लेने से मना कर दें तो ग्राहक लड़ाई-झगड़ा पर उतारू हो जाते हैं. क्योंकि सिक्के के बोझ से आम जनता भी त्रस्त है. ऐसे में धीरे-धीरे करते हुए पेट्रोल पंप मालिकों के पास 2.5 से 3 लाख के सिक्के जमा हो गए हैं. ऐसे में पैसा होते हुए भी नोट की कमी की वजह से पेट्रोल पंप संचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ेंः उप्र : खुदाई में पुराने सिक्कों से भरी मटकी मिली

10 और पांच के सिक्के की वजह से बढ़ा बोझ

बाजार में दस और पांच के नोट तकरीबन बंद हैं. आरबीआई की ही तरफ से इन दोनों के नोट के बदले सिक्का चलाया जा रहा है. ऐसे में 10 और पांच के सिक्के लोगों के पास काफी मात्रा में जमा हो गए हैं. खास कर नोटबंदी के बाद सिक्का बाजार में आना शुरू हुआ है.

बैंक भी नहीं जमा लेते हैं सिक्के

यूं तो लिखित में कोई बैंक आपको यह नहीं दे सकता कि वो सिक्का नहीं लेगा. लेकिन बैंककर्मी के पास जब आप ज्यादा मात्रा में सिक्का लेकर जाते हैं तो वो लेने से मना कर देते हैं. नहीं जमा लेने के पीछे पहली दलील वो यह देते हैं कि उनके पास सिक्का गिनने का समय नहीं है. ऐसे में वो नोट डिमांड करते हैं. वहीं बैंक का दूसरा बहाना यह रहता है कि वो इतने सिक्कों को रखेगा कहां.       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button