BiharNEWS

बिहार : राजद परिवार में पैचअप की तैयारी, तेज प्रताप रहने के लिए पहुंचे राबड़ी आवास

Patna : राजद में पारिवारिक कलह खत्म करने की तैयारी शुरू हो गयी है. कुछ दिन पहले लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे पर अपने ही कार्यकर्ता के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था, अब उस मामले और तेजस्वी के साथ उभरे मतभेद को खत्म करने की कवायद मंगलवार रात से ही शुरू हो गयी है.

अचानक तेज प्रताप यादव राबड़ी आवास अपने भाई और मां के साथ स्थाई तौर पर रहने के लिए पहुंच गए हैं. इसे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के आने से पहले शांति कायम करने के तौर पर देखा जा रहा है.

गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव का सरकारी आवास स्टैंड रोड में हैं, वो मंगलवार रात से पहले अपने ही आवास में रहा करते थे. लेकिन राजद नेता रामराम के आरोपों के बाद तेज प्रताप यादव ने अचानक से 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास पहुंच गए और मंगलवार की रात यहीं रुके.

इससे पहले तेज प्रताप यादव ने इस्तीफे की चेतावनी दी थी. पार्टी छोड़ने का ऐलान करने के बाद उन्होंने इमोशनल कार्ड खेलते हुए सोमवार की देर रात अपने फेसबुक की डीपी चेंज की थी और अपनी मां राबड़ी देवी के साथ अपनी तस्वीर लगा दी थी.

Related Articles

Back to top button