
Chaibasa: चाईबासा के गुदड़ी थाना इलाके के जमुताई गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी. पत्नी की हत्या के बाद उसने खुद का भी गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया. उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना 25 अप्रैल की देर रात की है.
हत्या और खुदकुशी के प्रयास की जानकारी बच्चों के माध्यम से सुबह गांव वालों को मिली. बताया गया है कि 35 वर्षीय सुनील बरजो का वर्ष 2021 के दिसंबर माह में मानसिक संतुलन बिगड़ गया था. इलाज के बाद वह समान्य हो गया था.लेकिन बीते तीन-चार दिनों से फिर असामान्य हरकत करने लगा था. 25 अप्रैल की रात देवराज ने अपनी पत्नी सुखमणि के सोये हालत में घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से गला काट कर हत्या कर दी और खुद भी अपना गला रेत लिया. इसकी जानकारी मिलने पर पूरे गांव में सनसनी फैल गई. सूचना गुदड़ी थाना को दी गई. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया वही घायल सुनील बरजो को सोनुवा के अस्पताल में भर्ती कराया. वहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. फिर एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसका इलाज किया जा रहा है.
विवाद के बाद वारदात को दिया अंजाम

चाईबासा एसपी ने बताया कि घटना मध्य रात्रि की है. किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद पति ने पत्नी की चाकू से गला काट कर हत्या कर दी. फिर खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया. इस मामले में पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस की अभिरक्षा में इलाज कराया जा रहा है.




