Uncategorized

कश्मीर में भूकंप के झटके

News Wing
Srinagar, 24 August: जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में गुरुवार को मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि, किसी तरह के जान एवं माल की हानि की कोई खबर नहीं है. मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, “जम्मू एवं कश्मीर क्षेत्र में गुरुवार को सुबह 2.28 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए.”

कश्मीर अत्यधिक भूकंप संवेदनशील क्षेत्रों में से एक है.

गौरतलब है कि आठ अक्टूबर 2005 को कश्मीर (पीओके सहित) में आए भूकंप में 80,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button