Uncategorized

न्यूयॉर्क में नेपाल की महिला पर हमला

News Wing
New York, 24 August: अमेरिका के न्यूयॉर्क में नेपाली मूल की महिला पर स्थानीय भूमिगत मेट्रो स्टेशन पर हमला किया गया और उसके बाद उसे मेट्रो ट्रैक पर फेंक दिया गया लेकिन खुशकिस्मती यह रही कि दो लोगों ने मेट्रो आने से पहले ही महिला को बचा लिया.

पीड़ित महिला का नाम कमला श्रेष्ठ बताया जा रहा है. कमला श्रेष्ठ (49) पर मंगलवार रात को किए गए हमले में उनके सिर पर चोट आई है और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

पुलिस का कहना है कि हमलावर अश्वेत था और उसकी उम्र 20 से 29 साल के बीच थी.

पीड़ित महिला ने बताया कि, “मुझे आज नया जीवन मिला है. मुझे अच्छा लग रहा है. मैं आज लगभग मर ही जाती. मैं मरना नहीं चाहती थी. मैं मदद के लिए चिल्लाई.”

कमला के पति नाम लाल श्रेष्ठ ने कहा कि वह उन दोनों शख्स को ढूंढना चाहते हैं, जिन्होंने उनकी पत्नी की जान बचाई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button