BiharNEWS

पटना NIT के छात्र अभिषेक को एमेजॉन ने दिया 1.8 करोड़ सालाना पैकेज का ऑफर

Patna: एमेजॉन जर्मनी ने पटना एनआईटी में कंप्यू,टर साइंस के अंतिम वर्ष के छात्र अभिषेक को ₹1.8 करोड़ का सालाना पैकेज ऑफर किया है. अभिषेक को बर्लिन में सॉफ्टवेयर डेवलपर की जॉब देने का वादा किया गया है. गौरतलब है कि इन दिनों कैंपस प्लेेसमेंट का दौर चल रहा है. इसी सिलसिले में पटना एनआईटी में भी बड़ी संख्याक में मल्टीपनेशनल कंपनियां प्ले समेंट के लिए आई थीं. इनमें से एक एमेजॉन की जर्मनी शाखा ने अभिषेक का अंतिम रूप से चयन करते हुए उन्हेंक नौकरी का ऑफर दिया है. कोर्स खत्मे होने के बाद अभिषेक को बर्लिन जाना होगा. जानकारी के अनुसार, जमुई जिले के झाझा निवासी एक साधारण परिवार के अभिषेक ने अपनी मेहनत के दम पर सफलता का परचम लहराया है. पटना एनआईटी में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करने वाले अभिषेक को एमेजॉन जर्मनी ने 1 करोड़ 8 लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया है.

इसे भी पढ़ें : Big Breaking: रांची के अरगोड़ा में दस लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button