Crime NewsJamshedpurJharkhandSaraikela

सरायकेला : नीलांचल कंपनी प्रबंधन की गुहार, पत्थरबाजों और गोली चलाने वाले पर कड़ी कार्रवाई करे प्रशासन

Kandra: शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में कंपनी का संचालन हो इसके लिए सरायकेला- खरसावां जिला प्रशासन सहयोग करे. नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड के मानव संसाधन एवं कार्मिक विभाग के महाप्रबंधक गंगाधर वाजपेई ने बुधवार की घटना पर दुख जाहिर किया. साथ ही कहा क‍ि नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड के द्वारा बड़े पैमाने पर विस्तारीकरण किया जा रहा है. विस्तारीकरण से लोगों को रोजगार के साथ क्षेत्र में विकास का एक नया आयाम लिखा जाएगा. लेकिन बुधवार की घटना के साथ विगत छह महीनों से कुछ शरारती तत्वों द्वारा कंपनी के तीसरे नंबर गेट पर पत्थरबाजी और चोरी की घटना लगातार हो रही है.

कंपनी द्वारा इस तरह की घटना की सूचना पूर्व में ही जिला प्रशासन के साथ स्थानीय थाना को भी दी गई है, लेकिन अब बर्दाश्त के बाहर ही हो गया है. गुरुवार रात्रि अपराधी तत्वों द्वारा चोरी करते समय कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड को अवैध हथियार से जान मारने की नीयत से गोली चला दी गई. इससे पूरे कंपनी परिसर में भय का माहौल है. अब कंपनी प्रबंधन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है.

गोली लगने से घायल सुरक्षाकर्मी की हालत गंभीर
कांड्रा थाना अंतर्गत रतनपुर स्थित नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड कंपनी पर‍िसर में बुधवार की मध्यरात्रि 8 से 10 की संख्या में चोर तीन नंबर गेट के बगल से घुसे और चोरी करने का प्रयास किया. कंपनी में कार्यरत सुरक्षाकर्मियों की नजर जब चोरों पर पड़ी तो चोरों ने बंदूक दिखाकर सुरक्षाकर्मियों को ललकारा. इसके बाद चोरों ने अपने बंदूक से गोली चला दी. एक सुरक्षाकर्मी जयनाथ पांडे को कंधे के नीचे गोली लगी. वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसीबीच सभी चोर वहां से पत्थरबाजी करते हुए भाग निकले. सहयोगी सुरक्षाकर्मी काली महतो एवं निपेन महतो ने इसकी सूचना तत्काल कंपनी प्रबंधन एवं कांड्रा थाना को दी. सूचना मिलते ही कांड्रा थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ कंपनी परिसर में पहुंचे और तत्काल घायल सुरक्षाकर्मी को आनन-फानन में टाटा मेन हॉस्पिटल भेजा गया. उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. बताया जाता है कि गार्ड जयनाथ पांडे एसआईएस सिक्योरिटी एजेंसी में गनमैन के पद कार्यरत हैं.

ये भी पढ़ें- Chaibasa: पश्‍च‍िमी स‍िंहभूम जिले के बॉक्सर सेलाय सोय और मंजेश प्रधान झारखंड बॉक्सिंग टीम में शाम‍िल

Related Articles

Back to top button