
Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बॉक्सर सेलाय सोय (51 किलोग्राम) और मंजेश प्रधान (67 किलोग्राम) का चयन झारखंड बॉक्सिंग टीम में हो गया है. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सम्पन्न राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर दोनों का चयन झारखंड टीम में किया गया. दोनों बॉक्सर भारतीय टीम में शामिल होने के लिए आगामी 2 से 5 मई तक पटियाला में आयोजित होनेवाले चयन ट्रायल में भाग लेंगे. यह जानकारी पश्चिमी सिंहभूम बॉक्सिंग एसोसिएशन के कोच नीरज बिरुली ने दी.
ये भी पढ़ें- Tata Motors Grade Revision : जमशेदपुर पहुंचे एबी लाल, आज हो सकता है टाटा मोटर्स कर्मचारियों का ग्रेड समझौता




