Crime NewsRanchi

पिठोरिया थाना क्षेत्र में सप्ताह के दौरान तीसरी लूट, आज फायनांस कर्मी से 70 हजार लूटे

Ranchi: राजधानी रांची के पिठोरिया थाना इलाके में अपराधी बीते सप्ताह से हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. आज फिर बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर फाइनेंस कर्मी से 70 हज़ार लूट कर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जाता है कि पिठोरिया थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों का उत्पात लगातार जारी है. एक के बाद एक घटना को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती देने का काम कर रहे हैं. इससे पहले बीते 12 अप्रैल को 42 हजार, 18 अप्रैल को 62 हजार और आज 70 हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया गया है.

Related Articles

Back to top button