Crime NewsGiridihJharkhand

गिरिडीह : उत्पाद विभाग की कार्रवाई में डेढ़ क्विंटल जावा महुआ जब्त

Giridih : उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को सदर प्रखंड के अकदोनी और चिलगा गांव में छापेमारी की. उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार के निर्देश पर इन दोनों गांव में छापेमारी कर डेढ़ क्विंटल जावा महुआ के साथ सैकड़ों लीटर शराब को जब्त किया गया. वहीं भारी मात्रा में शराब नष्ट भी किया गया.

छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. इसमें हरी लाल दास, भागीरथ दास और लूटन दास का नाम शामिल है. बताया जा रहा है कि मामले में टीपू दास, झूपर दास, विस्पत दास और चितांमन दास फरार होने में सफल रहे हैं.

टीम में शामिल जवानों ने शराब निर्माण के लिए रखे समानों को जब्त करने के साथ कई बड़े भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया है.

इसे भी पढ़ें:सरकारी स्कूलों का हाल : ठिठुरते बीत गई कड़ाके की सर्दी, अब गर्मी में बांट रहे स्वेटर

Related Articles

Back to top button