Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur News : हुरलुंग में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर,12 प‍िलर जमींदोज

Jamshedpur : उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर जिले में अवैध निर्माण करनेवालों के विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है. इसी क्रम में बुधवार को गोलमुरी-सह-जुगसलाई अंचल प्रशासन द्वारा मौजा हुरलुंग में खाता संख्या 26, प्लॉट संख्या 225 पर किए जा रहे अवैध निर्माण के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 12 पि‍लरों को तोड़ा गया.

अंचल अधिकारी अमित श्रीवास्तव द्वारा इस संबंध में जानकारी दी गयी कि क्षेत्र भ्रमण के क्रम में उक्त मामला संज्ञान में आया था. जिसमें जांचोपरांत अवैध निर्माण कार्य के विरूद्ध कार्रवाई की गयी है. उन्होंने बताया कि जांच में उक्त निर्माण कार्य का कुछ हिस्सा आदिवासी खाता तथा बिहार अनावाद जमीन से संबंधित पाया गया. जिसके विरूद्ध कार्रवाई करते हुए करीब 10 हजार स्क्वायर फीट जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है.

ये भी पढ़ें- सरायकेला  : उधार में दिये रुपये मांगने पर हमला कर मां-बेटे को घायल किया, लाठी-डंडे के साथ पिस्टल के बट से मारने का आरोप

Related Articles

Back to top button