
Jamshedpur : गांव के परिचित को उधार में दिये तीन हजार रुपये वापस मांगने पर दबंग युवकों ने बुधवार को शुभम कुमार और उसकी मां पूजा कुमारी को लाठी, डंडा, रॉड आदि से मारपीट कर घायल कर दिया. घटना सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया ब्लॉक के बलरामपुर में घटी है. पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गयी है. घायल शुभम और उसकी मां पूजा कुमारी को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है.
घटना के बारे में शुभम कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव में रहनेवाले आकाश कुमार ने उससे तीन हजार रुपये उधार लिये थे. शुभम ने बुधवार की सुबह आकाश कुमार को फोन कर अपने रुपये वापस मांगे. इस पर आकाश कुमार ने कहा कि वह पैसों की बात भूल जाये. इस पर दोनों के बीच बहस हुई. शुभम ने बताया कि थोड़ी देर बाद आकाश कुमार अपने साथियों राजकुमार, हर्ष कुमार, निरहू कुमार, छोटू उर्फ सुमित सिन्हा आदि के साथ उसके घर पर आया और ईंट-पत्थर चलाने लगा. जब वह देखने बाहर निकला और युवकों से इसका कारण पूछा, तो वे लाठी, डंडा और रॉड से मारपीट करने लगे. आरोप है कि आकाश ने पिस्टल सटाकर शुभम के साथ मारपीट की. उसने पिस्टल के बट से भी मारा. बेटे को पिटता देख उसे बचाने पहुंची शुभम की मां मां पूजा कुमारी को भी हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें-Jamshedpur Weather Update: अभी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए क्या है अगले दो दिनों के लिए पूर्वानुमान




