
Ghatshila : मुसाबनी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज होने के साथ विभिन्न पदों के लिये नामांकन का सिलसिला शुरु हो गया है. इस बीच मंगलवार को मुखिया पद के लिए चार और वार्ड पार्षद के लिये चार लोगों ने नामांकन किया. मुखिया पद के लिए पहले प्रत्याशी रुप में गौरंगो बेसरा ने गोहला पंचायत से चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन किया. उन्होंने कहना है कि वे स्नातक हैं. उनका कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है. वे अपने पंचायत क्षेत्र की जनता की सेवा करना चाहते है. इसी को लेकर वे चुनावी मैदान में उतरे हैं. उनके अलावा गोहला पूर्व मुखिया नानी सोरेन के अलावा मागात हांसदा ने भी मुखिया पद के लिए नामांकन किया. इस पद के लिये अंतिम नामांकन फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत से बुधन सिंह बानरा ने किया. इन चारों का नामांकन निर्वाची पदाधिकारी हरीशचंद्र मुंडा ने कराया.
जादूगोड़ा थाना प्रभारी के साथ बैठक कर हुई रुट मैप पर चर्चा
इधर, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रूट मैप मुसाबनी प्रखंड की बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सीमा कुमारी ने जादूगोड़ा थाना प्रभारी आशीष जायसवाल के साथ बैठक कर रुट मैप पर विस्तृत चर्चा की. निर्णय लिया गया कि पूर्व निर्धारित तरीके से रुट मैप तैयार किया जाएगा. क्योंकि चुनाव में रुट मैप काफी महत्वपूर्ण होता है. तय रूट से ही क्लस्टर से मतदान केंद्र तक पोलिंग पार्टी पूरी सुरक्षा के बीच पहुंचती है. फिर मतदान कराकर रोड मैप के अनुसार मतदान पत्र लेकर वापस आती है. बैठक में तय किये जानेवाले रुट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने पर भी जोर दिया गया.
इसे भी पढ़ें – Jharkhand Panchayat Election 2022 – घाटशिला में मुखिया के 2, वार्ड सदस्य के 5 और पंसस के लिए 2 लोगों ने भरा परचा




