
Patna: बिहार में कार्यरत लगभग 4.5 लाख कर्मचारियों और अधिकारियों को उनके आश्रितों के लिए इलाज कराना आसान हो गया है. अब 15 के स्थान पर 23 रोगों के इलाज पर खर्च की गई राशि की रिम्बर्समेंट की जा सकेगी. राज्य सरकार ने चिकित्सा व्यय की प्रतिपूर्ति के लिए ओपीडी रोगों की सूची में आठ और रोग शामिल करने का निर्णय लिया है.
स्वास्थ्य विभाग विभाग की तरफ से इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है, जानकारी के अनुसार पहले से शामिल 15 रोगों के साथ 8 नए रोगों के इलाज को शामिल किया गया है. इनमें रुमेटी गठिया, क्रोहन रोग, अतिगलग्रन्थिता, लाइकेन प्लानस, मस्तिष्क पक्षाघात, पार्किंसन रोग और पेल्विक इन्फ्लामेट्री रोग शामिल हैं. सरकारी कर्मियों को इलाज के लिए विभागीय स्तर से ही मंजूरी लेनी होगी. इसके बाद ही इलाज पर खर्च की गयी राशि की प्रतिपूर्ति की जा सकेगी.
इसे भी पढ़ें – बिहार में गहराई विशेष राज्य दर्जे की लड़ाई, तेजस्वी ने कहा- मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने के फिराक में




