
Deoghar : झारखंड सरकार आगामी 2024 तक राज्य के 59.23 लाख घरों में पेयजल की सुविधा पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है. अभी तक सरकार कोरोना काल के बावजूद ढाई साल में 13 लाख घरों तक पानी पहुंचाने का काम किया गया है, जबकि पूर्व की भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में मात्र 4 लाख घरों में ही पेयजल की सुविधा पहुंचा पायी थी. उक्त बातें सोमवार को सूबे के पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही.
उन्होंने कहा कि झारखंड में झारखंडी जन सरोकार व जनमानस की सरकार का गठन हुआ है. बाबा बैद्यनाथ इतनी शक्ति दे की दिसुम गुरु शिबू सोरेन के सपनों का झारखंड बनाने में हम सब कामयाब रहे और इस दिशा में काम हो भी रहा है. सरकार झारखंडी जनता को हक अधिकार दिलाने कामयाब और झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने में सफल रहेगी.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसी AMWAY इंडिया, ED ने कुर्क की 757 करोड़ की संपत्ति
उन्होंने माना कि देवघर शहर में पेयजल आपूर्ति की समस्या अभी भी बरकरार है और इसको लेकर नगर विकास विभाग द्वारा जूडको से काम कराया जा रहा है.
फिलहाल पुराने योजना के तहत शहर को पानी देने का काम किया जा रहा है. पुनासी डैम से पानी देने पर बहुत हद तक शहर में पेयजल की समस्या समाप्त हो जाएगी. फिलहाल शहर में टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है.
पेयजल आपूर्ति को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में तेजी से योजनाओं पर काम किया जा रहा है. मल्टी विलेज स्कीम बड़ी संख्या में धरातल पर उतर रहा है. मंत्री ने कहा कि सिंगल विलेज स्कीम के तहत घर-घर पानी पहुंचाना हमारा लक्ष्य है.
इसे भी पढ़ें:व्यवसायियों, किसानों व उपभोक्ताओं के साथ ज्यादती है कृषि बाजार शुल्क, शोषण पर उतर आयी है सरकार : संजय सेठ
केंद्रीय मंत्रियों के आगमन के मुद्दों पर उन्होंने कहा कि कोविड-19 केंद्र का कोई मंत्री लोगों को पूछने नहीं आया और पंचायत चुनाव आते ही बहाने बनाकर जिलों का दौरा करने का पार्टी जरूर विरोध करेगी.
उन्होंने कहा कि पेयजल स्वच्छता विभाग पुनासी से शहर को पानी देगा, जबकि देवघर जिले के करौं सारठ, मार्गोमुंडा, पालोजोरी, देवीपुर आदि सभी प्रखंडों में बड़ी योजनाओं की स्वीकृति हो चुकी है जल्द ही सभी योजनाएं धरातल पर देखने को मिलेगा.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसी AMWAY इंडिया, ED ने कुर्क की 757 करोड़ की संपत्ति
पेयजल स्वच्छता मंत्री ने कहा कि देवीपुर प्रखंड में फुल कवरेज योजना के तहत काम किया जा रहा है. इसके अलावा जहां जल स्रोत नहीं है वहां के लिए छोटी योजनाओं के माध्यम से काम किया जा रहा है.
एक से दो साल में पुनासी से शहर को पानी मिलने लगेगा. इसके अलावा एम्स को देवीपुर की योजना 2023 तक पूर्ण होने पर पतरो नदी से पानी की आपूर्ति की जाएगी.
हवाई अड्डा को पेयजल आपूर्ति किए जाने की जानकारी से उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की. झामुमो विधायक सीता सोरेन व लोबिन हेंब्रम के बगावती तेवर के बाबत पूछे जाने पर मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि पार्टी से कोई नाराज नहीं है.
उक्त दोनों व्यक्ति पार्टी के समर्पित सिपाही हैं. सभी लोगों को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन बहुत सोच विचार सभी को देखते हुए पार्टी इस पर निर्णय लेगी. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मानवीय किसी से भूल हो सकती है पर गलती को स्वीकार लेना व सुधार लेना बहुत बड़ी बात है.
इसे भी पढ़ें:पटना हाइकोर्ट के सख्त रुख के बाद एसएसपी ने वकील की पिटाई मामले में पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड




