JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड : पंचायत चुनाव और आचार संहिता के बावजूद MGNREGA के काम और भुगतान पर नहीं पड़ेगा असर

Ranchi : राज्य चुनावी माहौल में रंगने लगा है. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सब अपना दम खम साधने में लगे हैं. 14 मई से चार चरणों में राज्य में चुनाव होने हैं. चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता पंचायत क्षेत्रों में लागू है. ऐसे में मनरेगा के काम और उसके भुगतान के संबंध में आशंका बनी हुई थी. पर मनरेगा कमिश्नर (ग्रामीण विकास विभाग) ने इस संबंध में सभी जिलों के डीसी और डीडीसी को लेटर भेजकर कहा है कि मनरेगा स्कीम पर किसी तरह का असर ना पड़े. लेटर में कहा गया है कि 9 अप्रैल से राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है.

इसके मद्देनजर विभिन्न स्तरों पर कार्यरत पंचायती राज संस्थाएं एवं विभिन्न समितियां (कार्यकारी समिति) निष्क्रिय हो गयी हैं.

इसे भी पढ़ें:देश के सबसे अमीर शख्स Gautam Adani अब सीमेंट सेक्टर में मार सकते हैं बड़ा हाथ, जानें फुल डिटेल

ऐसी परिस्थिति में मनरेगा के काम और पेमेंट पर असर पड़ सकता है. पर इसके लिए (व्यय के संबंध में) विभागीय पत्र संख्या (N) 19, 5-1-2021 के आधार पर काम जारी रखा जा सकता है.

जब पंचायत चुनाव हो जाएं और जन प्रतिनिधि निर्वाचित होकर आ जायेंगे तब फिर से पंचायत स्तर से ही इसका संचालन कराया जा सकता है. क्रियान्वित योजनाओं में होने वाले व्यय और भुगतान के लिए पंचायत सचिव और मुखिया फिर से जिम्मा संभाल लेंगे.

इसे भी पढ़ें:आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को हथियार बेचता था, सिवान जेल से एक कैदी को ले गयी एनआइए की टीम

पूर्व का ये है आदेश

2020 के आखिर में पंचायतों की अवधि समाप्त हो गयी थी. इसके बाद मनरेगा कमिश्नर ने 5 जनवरी, 2021 को सभी डीसी, डीडीसी को मनरेगा में व्यय और पेमेंट को लेकर लेटर लिखा था. कहा था कि मनरेगा अंतर्गत योजनाओं के क्रियान्वयन में होने वाले विभिन्न प्रकार के व्यय का भुगतान प्रखंड स्तर से eFMS प्रणाली के तहत एफटीओ माध्यम से किया जायेगा.

इस पर प्रथम हस्ताक्षर कर्ता के तौर पर संबंधित प्रखण्ड के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी और द्वितीय हस्ताक्षर कर्ता के रूप में बीडीओ सह मुख्य प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रहेंगे.

इसे भी पढ़ें:बड़ा फैसला : केंद्रीय विद्यालयों में “कोटा” एडमिशन सिस्टम खत्म

Related Articles

Back to top button