
Patna: राजधानी के पटना सिटी इलाके में बुधवार की देर रात अपराधियों ने एक युवक को घर के पास ही गोली मार दी. अस्पताल ले जाने के क्रम में युवक की मौत हो गई. घटना खाजेकलां थाना क्षेत्र के पादरी की हवेली के पास की है. जहां पर थाने से महज 500 मीटर के दूरी पर ही एक पान दुकानदार के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि एक ही बाइक पर दो अपराधी बाइक से सवार होकर आए थे और अमन नाम के युवक के शरीर में बैक टू बैक 4 गोलियां दागते हुए चलते बने.
अमन को घायल अवस्था में एनएमसीएच ले जाया गया जहां पर से उसे पीएसीएस के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन उसकी मौत रास्ते मे ही हो गई. पुलिस को जैसे ही इस मामले की सूचना मिली वैसे ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की.
शुरुआती जांच में जो जानकारी सामने आ रही है उसमें सिटी डीएसपी अमित शरण ने कहा है कि कैमरे को लेकर शायद कुछ विवाद की बातें सामने आ रही है और उसी को लेकर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल अभी पुलिस औऱ भी कई बिंदुओं पर जांच कर रही है कि कही कुछ और भी तो हत्या का कारण नही है.




